22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में सीईओ श्रीकांत चन्द्राकर ने ली समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों समीक्षा बैठक

शेयर करें

OM Darpan

Dec 08, 2024 06:33 am 267 views
दुर्ग में सीईओ श्रीकांत चन्द्राकर ने ली समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों समीक्षा बैठक
  •  रकबा समर्पण और माइक्रो एटीएम पर दिया दिशा-निर्देश"
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर ने आज जिले के 87 सेवा सहकारी समितियों के समिति प्रबंधकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में रकबा समर्पण के विषय पर चर्चा की गई और समितियों में संचालित माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन लेन-देन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कॉमन सर्विस सेंटर और माइक्रो एटीएम के उपयोग को लेकर जिला प्रशासन के डिट्रिक्ट मैनेजर श्री अवधेश साहू ने समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया। बैठक में श्री हृदेश शर्मा, विपणन अधिकारी और श्रीमती रीना साहू, पर्यवेक्षक फिल्ड कक्ष ने भी उपस्थिति दर्ज की। बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किसानों को अधिक सुविधाएँ प्रदान की जाएं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022192547424

विज्ञापन

Advertisement