22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू फफोरी का निधन

शेयर करें

OM Darpan

Oct 22, 2026 05:02 pm 347 views
जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू फफोरी का निधन

नवा रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी की 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू 'फफोरी' की मौत हो गई है। भालू ने 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अंतिम सांस ली। सफारी प्रबंधन ने इस मादा भालू की मृत्यु का मुख्य कारण उसकी बढ़ती उम्र (वृद्धावस्था) बताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


गुवाहाटी चिड़ियाघर से लाई गई थी फफोरी

प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत साल 2012 में फफोरी को असम के गुवाहाटी चिड़ियाघर से रायपुर लाया गया था। जिस वक्त उसे यहां लाया गया, तब उसकी उम्र 12 वर्ष थी। इसके बाद से ही वह लगातार नंदनवन जू में रह रही थी।


पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

हिमालयन भालू बाड़े में मृत्यु के पश्चात वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी द्वारा तय नियमों के तहत शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सफारी प्रबंधन और भालू की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित कर विधिवत रूप से उसका अंतिम संस्कार किया।


इस दौरान जंगल सफारी के संचालक सह-वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सहायक संचालक सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, पशुपालक और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। फफोरी की मौत पर दुख जताते हुए प्रबंधन ने कहा कि वे वन्यजीवों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी, देखभाल और उनके संरक्षण के लिए हमेशा कटिबद्ध हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022165524157

विज्ञापन

Advertisement