23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनएच-43 की दुर्दशा का दौरा: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पहल पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, भरे गए गड्ढे

शेयर करें

OM Darpan

Aug 29, 2024 08:31 am 315 views
एनएच-43 की दुर्दशा का दौरा: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पहल पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, भरे गए गड्ढे
 
  • अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए पूर्व डिप्टी सीएम की जनसहयोग से त्वरित कार्रवाई
पंकज शुक्ला /अंबिकापुर अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मार्ग पर नेशनल हाइवे (एनएच-43) की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सड़क का निरीक्षण किया। लगातार बिगड़ती स्थिति और शहरवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जनसहयोग से सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य तुरंत शुरू कराया। यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण अंबिकापुर-बिलासपुर, रायगढ़ और रामानुजगंज जैसे रूटों से जुड़ा है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की उदासीनता के चलते यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सिंहदेव ने निरीक्षण के दौरान एनएच के इंजीनियर-इन-चार्ज से बात कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान इस मार्ग के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सिंहदेव ने यह भी कहा कि यदि एनएच विभाग इस सड़क की देखभाल नहीं कर सकता, तो इसे नगर निगम अंबिकापुर को हैंडओवर कर देना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। यह ध्यान देने योग्य है कि एनएच-43 की दुर्दशा को लेकर पहले भी युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी रही। हाल ही में सांसद और कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के बाद कुछ स्थानों पर क्रशर डस्ट डाला गया, जो बारिश में बह गया और सड़कें फिर से खस्ताहाल हो गईं। सिंहदेव की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद जगी है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024012925724

विज्ञापन

Advertisement