22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 23, 2024 09:24 pm 379 views
छत्तीसगढ़ की राजधानी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • त्रिपाल से ढके निर्माण के जरिए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा; 
  • राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने चेताया, सरकार करे कड़ी कार्रवाई

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक से सरोना रेलवे ब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने खुलासा किया है कि कुछ विशेष मजहब के लोग ट्रिपाल लगाकर रातों-रात सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

गोपाल भिसे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इसकी भनक नहीं है, जिससे अवैध निर्माण करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अधिकारी मांग कर रहे हैं कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि पूरे भारत में ऐसी सरकारी जमीनों पर कब्जे कर बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपाल भिसे ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही यह कब्जा नहीं हटाया गया, तो राष्ट्रीय बजरंग दल एक बड़ा आंदोलन करेगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023005646345

विज्ञापन

Advertisement