22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुष्मान कार्ड महाअभियान: रायपुर में 3 से 5 दिसंबर तक निःशुल्क

शेयर करें

OM Darpan

Dec 03, 2024 07:53 am 198 views
आयुष्मान कार्ड महाअभियान: रायपुर में 3 से 5 दिसंबर तक निःशुल्क
रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन ने 3, 4 और 5 दिसंबर, मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक आयुष्मानकार्ड महाअभियान के तहत नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने और परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड निःशुल्क बनवाने के लिए निकटतम च्वाइस सेंटर, शासकीय स्वास्थ्य संस्थान या चिन्हांकित शिविरस्थल पर जाएं। इसके लिए राशनकार्ड और आधारकार्ड आवश्यक दस्तावेजों के रूप में लाने का निर्देश दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए वार्ड पार्षद, मितानिन, ज़ोन कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय या टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। यह महाअभियान स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को व्यापक बनाने के लिए शुरू किया गया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022192547424

विज्ञापन

Advertisement