भू-माफियाओं पर कड़ा प्रहार : दुर्ग में सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा
OM Darpan
Jun 24, 2026 04:03 am
1,062 views
24 Jun 2026
-
बसनी गांव में चला प्रशासन का पीला पंजा
-
रसूखदारों के चंगुल से मुक्त हुई बेशकीमती जमीन
-
कलेक्टर के कड़े रुख से भू-माफियाओं में हड़कंप
रसूखदारों ने बिछाया था तारों का जाल
राजस्व टीम ने तहसीलदार मीना साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सेवाराम लोधी, राजकुमार और राजकपूर सहित अन्य कब्जाधारियों द्वारा घेरी गई जमीन को मुक्त कराया। गौरतलब है कि इन प्रभावशाली व्यक्तियों ने सरकारी खसरा नंबरों पर झटका तार लगाकर और खरीफ-रबी की फसलें उगाकर अवैध कब्जा जमा रखा था। तहसीलदार ने बताया कि सेवाराम लोधी के कब्जे से 0.34 हेक्टेयर और शिवकुमार मौर्य के कब्जे से 0.19 हेक्टेयर सहित अन्य छोटे भूखंडों को शासन के पक्ष में सुरक्षित किया गया है।यह भी पढ़ें: भिलाई निगम का एक्शन प्लान: शहर से हटेगा अवैध कब्जा
शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन
सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। पटवारी प्रतिवेदन में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद विधिवत बेदखली आदेश पारित किया गया। 22 जून को राजस्व निरीक्षक और ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण और तारों की फेंसिंग को उखाड़ फेंका। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन