सरकारी योजना से बदला जीवन, लोन लेकर शुरू की किराना दुकान, अब पक्के मकान के मालिक
OM Darpan
विभाग से मिली 50 हजार की मदद से किशोरचंद्र ने खड़ा किया कारोबार, बच्चों को दी अच्छी शिक्षा
रायपुर।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की योजना से महापल्ली निवासी किशोरचंद्र भोय की जिंदगी संवर गई है। विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें 50 हजार रुपए का ऋण मिला, जिससे उन्होंने अपने किराना व्यवसाय की शुरुआत की।
शुरुआत में किशोरचंद्र ने अपने घर से ही दुकान का संचालन किया। धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा तो उन्होंने दुकान को महापल्ली के आश्रम रोड स्थित मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित कर लिया। किराना स्टोर से होने वाली आय से उन्होंने अपनी दो बेटियों और एक बेटे की बेहतर पढ़ाई-लिखाई कराई।
व्यवसाय विस्तार और पक्का मकान
कारोबार में लगातार प्रगति होने पर सामान के परिवहन के लिए उन्होंने एक पिकअप वाहन भी खरीदा। इसी दुकान की कमाई से उन्होंने अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान भी बनवाया है। आज यह किराना व्यवसाय उनके परिवार की आजीविका का मुख्य जरिया बन चुका है।
किशोरचंद्र भोय का कहना है कि विभागीय ऋण उनके लिए अपना काम शुरू करने का एक बड़ा अवसर था। उन्होंने मेहनत के बल पर इस काम को आगे बढ़ाया और परिवार की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा किया। अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने शासन का आभार व्यक्त किया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन