23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिरुपति प्रसाद में मिलावट का विवाद गहराया, देशभर में मंदिरों पर लगा बाहरी प्रसाद का प्रतिबंध

शेयर करें

OM Darpan

Sep 23, 2024 09:38 pm 299 views
तिरुपति प्रसाद में मिलावट का विवाद गहराया, देशभर में मंदिरों पर लगा बाहरी प्रसाद का प्रतिबंध
  •  तिरुपति बालाजी प्रसादम में मांसाहार मिलावट के बाद
  • लखनऊ और डोंगरगढ़ में मंदिरों में नई पाबंदियों की तैयारी

डोगरगढ़।

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने के गंभीर आरोपों ने धार्मिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया है। इस विवाद के कारण देशभर के कई प्रमुख मंदिरों में बाहरी प्रसाद पर रोक लगाई जा रही है। नए निर्देशों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ जिले के मंदिरों में अब प्रसाद की गुणवत्ता की कड़ी जांच की जाएगी। खाद्य एवं औषधि विभाग ने आदेश जारी कर प्रसाद के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस बीच, नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ के मंदिरों में केवल देवभोग घी का ही उपयोग प्रसाद के लिए किया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मनकामेश्वर मंदिर ने बाहरी प्रसाद पर प्रतिबंध लगाते हुए सिर्फ घर का बना प्रसाद और ड्राई फ्रूट्स का भोग लगाने की अनुमति दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में भी प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की संवेदनाओं की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024025930328

विज्ञापन

Advertisement