भाजपा की वृहद जिला कार्य समिति बैठक संपन्न
OM Darpan
Jul 21, 2024 04:56 am
287 views
21 Jul 2024
- सारे भ्रष्टाचारियों के एक होने के बावजूद प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का शपथ लेना एक ऐतिहासिक उपलब्धि - भूपेंद्र सवन्नी
- पार्टी के कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर तैयार हो जाएं- विजय बघेल
- काम के लिए सदैव तत्पर और सक्रिय रहना भाजपा कार्यकर्ताओं की निशानी - राजीव अग्रवाल
- नगरीय निकाय चुनाव में एक वार्ड से एक ही कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा, अनुशासनहीनता न हो- जितेन्द्र वर्मा
- जनता और सरकार के बीच में पुल का काम करें कार्यकर्ता - डोमन लाल कोर्सेवाडा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल को बरसों याद किया जाएगा - ललित चंद्राकर
- नगरीय निकाय चुनाव से पहले कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सभी तैयारी कर ले - गजेंद्र यादव
भाजपा विधायक एवं जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की यह कार्यसमिति विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के प्रधानमंत्री पद पर लगातार तीसरी बार चुने जाने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देती है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में यह विशेष गौरव का अवसर है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा मात्र दूसरी बार हो रहा है जब किसी प्रधानमंत्री को तीसरी बार जनादेश मिला है। देश में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद के प्रारंभिक दौर में जब प्रतिपक्ष की कोई बड़ी चुनौती नहीं थी और देश तब की सत्ताधारी पार्टी के आभामंडल में था, वैसे में तब के प्रधानमंत्री के लिए तीसरी बार भी चुनकर आ जाना कोई उल्लेखनीय बात नहीं थी, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में तीसरी बार चुन कर आना जनता से अत्यधिक जुड़ाव, लोक कल्याण के कार्य में सतत रत रहने से ही संभव है। यह उपलब्धि असाधारण है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अचंभित करने वाली कर्मठता से प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर भाजपा परिवार को गर्व है।
विधायक गजेंद्र यादव ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता पार्षद एवं पंच सरपंच का चुनाव लड़ने और जीतने के पश्चात बड़े पद पर सुशोभित है। आगामी दिनों वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आप सभी अपनी तैयारी प्रारंभ करते हैं क्योंकि हम सबका एक ही सपना होना चाहिए और एक ही लक्ष्य होना चाहिए की पंच सरपंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा और भगवा हो।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने संपन्न हुए लोकसभा चुनाव कि आंकड़ों पर विधानसभा वार्ड मंडलवार विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं उत्साहित करते हुए कहा कि आज आप लोगों के संघर्ष की परिणिति है कि भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ता हुआ है। दुर्ग जिला और छत्तीसगढ़ प्रदेश में यदि भाजपा का ग्राफ इसी प्रकार से बना रहा तो आगामी 2047 में भाजपा ने जो नए भारत को गढ़ने का संकल्प लिया है उसे पूरा करना बहुत सरल होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने दिवंगत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों की जानकारी देते हुए सभागार में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट श्रद्धांजलि अर्पित करवाई।
कार्य समिति बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना ने किया।
आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, पाध्ये, विनायक नातू, दिलीप साहू, अलका बाघमार, कांतिलाल जैन अरविंदर खुराना मंत्री आशीष निंमजे, रोहित साहू, अमिता बंजारे, पवन शर्मा, मनोज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी मनोज सोनी, सह कार्यालय प्रभारी अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, चतुर्भुज राठी, डॉ राहुल गुलाटी, संतोष सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, लोकमनी चंद्राकर, विजय ताम्रकार, मदन वडई, डॉ सुनील साहू, जितेंद्र यादव, फते वर्मा, गिरेश साहू, कृष्णा पटेल, महामंत्री रीता मेश्राम, श्याम शर्मा, कैलाश यादव, सोनू राजपूत, शिव निषाद, दिव्या कलिहारी, जीत हेमचंद यादव, विनायक ताम्रकार, साजन जोसेफ, अनूप गटागट, हिमा साहू, काशीराम कोसरे,चैनसुख भट्टड सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन