22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

OM Darpan

Jun 26, 2024 01:19 am 306 views
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
[smartslider3 slider=6]
6 जुलाई जन्म जयंती तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम ..
दुर्ग। भाजपा के जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की बलिदान दिवस पर आज बीजेपी कार्यालय में जिला भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेकचंदन, मनोज अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष अल्का बाघमार,मंत्री दीपक चोपड़ा,प्रवक्ता दिनेश देवांगन,मंडल अध्यक्ष मदन वाडाई,विजय ताम्रकार,महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसफ,छन्नू यादव,टीकम साहू अशोक कंडरा,श्वेता ताम्रकार,मलखान सिंह लोधी,मंजू पांडेय,नीतू श्रीवास्तव,प्रीति खरे,दीपक भंडारी,राहुल सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश के लिए जो स्वप्न देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है और इसका प्रमाण जम्मू कश्मीर में धारा 370 का हटना है जहां एक राष्ट्र के सिद्धांत के लिए मुखर्जी जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया थे वह अब सार्थक हो गया है और अब भारत के अन्य क्षेत्र की तरह वहां भी एक समान कानून लागू हो गया है जिला अध्यक्ष वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ से अपील की है की वे आज बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई जन्म जयंती तक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की स्मृति में पखवाड़ा मनाते हुए मंडल से लेकर बूथ तक,25 जून आपात काल मीसा बंदी सम्मान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करे
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022232632734

विज्ञापन

Advertisement