22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दरबार मोखली जनसमस्या निवारण शिविर में 255 आवेदन निराकृत

शेयर करें

OM Darpan

Jul 12, 2024 11:06 am 295 views
दरबार मोखली जनसमस्या निवारण शिविर में 255 आवेदन निराकृत
 
- विभिन्न विभागों के हितग्राही मूलक योजना से 37 हितग्राही लाभान्वित - सांसद विजय बघेल शामिल हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में - अधिकारी विनम्र भाव से आम लोगों की समस्याओं का करे समाधान -सांसद विजय बघेल - शिविर की सफलता के लिए जनता की सहयोग जरूरी - कलेक्टर सुश्री चौधरी - सांसद बघेल ने स्कूल परिसर में किया पौधरोपण  
दुर्ग, ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनने, समझने और समाधान के लिए आज जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम दरबार मोखली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिला प्रशासन के समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी सम्मलित हुए और विभाग को ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किये। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 407 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 255 आवेदनों का निराकरण किया गया, शेष 152 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के हितग्राही मूलक योजना से 37 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सांसद विजय बघेल भी इस जिला स्तरीय शिविर में शिरकत किये। शिविर में कृषि, उद्यानकी, पशुपालन, मत्स्य, श्रम, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, सहकारिता, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कलेक्टर सुश्री चौधरी की मौजूदगी में विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों को अवगत कराये। शिविर में जिला पंचायत के अधिकारियों ने जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने नारी शक्ति से जल शक्ति व जल मड़ाई के महत्व को प्रदर्शित किया। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। सांसद विजय बघेल ने भी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्य अतिथि की आसंदी से शिविर के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर सरकार के नए कार्यकाल में पुरानी व्यवस्था का पुनः शुरुवात है। जिले में विकासखंडवार हर पंद्रह दिनों में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा वर्षवार शिविर तिथियों की जानकारी देते हुए कहा कि जनता ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठायें। जिले में यह दूसरा शिविर का आयोजन है। खेती-बाड़ी के समय मंे भी आप उम्मीद लेकर आये है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपके उम्मीदों को अधिकारी पूरा करने हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने तथा विनम्र रहकर काम करने की सख्त निर्देश दिए। सांसद बघेल ने आवेदकों को भी विनम्र भाव से अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने कहा है। सांसद ने जिला प्रशासन के जल संरक्षण अभियान व जल मड़ई की सराहना की। शिविर को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुरूप यह आयोजन किया जा रहा है। सभी जिला प्रमुख अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करने पहंुचे है। आवेदन जिस कंडीशन में प्राप्त हुए है, निराकरण का पूरा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर का लक्ष्य पूरा करने जनता का सहयोग भी जरूरी है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने भी शिविर के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने करकमलों से विभिन्न विभागों के हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री प्रदान किया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर में अन्य अतिथियों के पौधरोपण किया। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को सिरोमणी, रोहित ठाकुर, राकेश कुमार वर्मा को ट्रायसिकल और सुदर्शन को व्हील चेयर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को सिंद्वांत साहू, कंचन ध्रुव, रौनक को सिकलसेल जेनेटिक कार्ड तथा कोमल महिलांगे, दुर्गेश यादव और किशोर वर्मा को आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को रमेश कुमार यादव, जागृति वर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, नरेन्द्र ढीमर को श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 07 हितग्राहियों को अम्बेश्वरी चांदने, सुनीता यादव, रंजीता वर्मा, मंजू ढीमर को गोदभराई पोषण की टोकरी व डिगेश यादव, गायत्री, सेजल ढीमर और यथाथ वर्मा को अन्न प्रासन्न कराया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 07 हितग्राहियों को त्रिभुवन लाल, दौलत राम, अमर सिंह को आइसबाक्स और अग्रहिज को मछली जॉल, नंदकुमार, पुष्पक फिश माउण्ट तथा कृषि विभाग द्वारा 03 किसानों को मनीष साहू, संतोष साहू एवं अंकलहा को उड़द मिनीकिट प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को गायत्री, पूजा वर्मा और दामयंतीन साहू को राशन कार्ड वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2023-24 में उत्तीर्ण 11 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में डीएफओ चन्द्रशेखर परदेशी, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर बी.के. दुबे, एसडीएम दीपक निकुंज, जनपद सीईओ मुकेश रावटे सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी तथा जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।   omdarpan

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023015654361

विज्ञापन

Advertisement