24 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा पुलिस ने स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

शेयर करें

OM Darpan

Aug 30, 2024 05:09 am 415 views
सरगुजा पुलिस ने स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
  • छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा और महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की दी गई जानकारी
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। सरगुजा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम और महिला सुरक्षा से संबंधित नवीनतम कानूनों की जानकारी देना था। शिविर में लगभग 400 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज और यातायात शाखा प्रभारी विजय केवर्त ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। अमोलक सिंह ढिल्लों ने छात्रों को साइबर अपराध की तेजी से बढ़ती घटनाओं के प्रति सतर्क किया और ऐसे अपराधों से बचने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध में आरोपी आपके साथ दूर रहते हुए भी घटना को अंजाम दे सकता है। सुनीता भारद्वाज ने पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा ऐप 'अभिव्यक्ति' के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है, जो महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विजय केवर्त ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमों का पालन करने से न केवल आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अन्य राहगीरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने सरगुजा पुलिस के त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 की जानकारी दी, जिस पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की सूचना दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी तन्मयानंद, स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य ओम प्रकाश त्रिपाठी, राकेश दुबे, और नीरज सिंह भी उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024120033116

विज्ञापन

Advertisement