22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विकासखण्ड स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवम्बर को, 28 नवम्बर तक पंजीयन की अंतिम तिथि

शेयर करें

OM Darpan

Nov 26, 2024 08:11 am 303 views
विकासखण्ड स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवम्बर को, 28 नवम्बर तक पंजीयन की अंतिम तिथि
अम्बिकापुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने जानकारी दी है कि बालिकाओं और महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 09 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं और 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के खेल मैदान में 30 नवम्बर को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर), तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन सिंगल और डबल्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, रस्साकशी, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं वेटलिफ्टिंग में आयु वर्ग 09-18 तक 40 और 45 किलोग्राम श्रेणी, 18-35 वर्ष में 45 और 49 किलोग्राम श्रेणी; कुश्ती में आयु वर्ग 09-18 तक 50 और 53 किलोग्राम श्रेणी और 18-35 वर्ष में 50 और 53 किलोग्राम श्रेणी खेलों को शामिल किया गया है। विकासखण्ड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सहायक संचालक ने विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विकासखण्ड के विद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययनरत और बिना अध्ययनरत बालिकाओं और महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपना पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में 28 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में करवा लें।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022093120588

विज्ञापन

Advertisement