22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू कार रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी, 5 घायल

शेयर करें

OM Darpan

Feb 03, 2025 08:29 am 424 views
तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू कार रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी, 5 घायल

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 04 एनएन 2339 में सवार पांच लोग अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। जैसे ही कार अलकापुरी के पास पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार के कारण कार सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई।

घायलों को अस्पताल किया गया रेफर

हादसे में घायल जेरोम टोप्पो, राहुल टोप्पो, अमन तिर्की, एलिजाबेथ और एक अन्य महिला को उदयपुर पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल मऊगंज थाना, रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

स्थानीय पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022103132419

विज्ञापन

Advertisement