23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स का बड़ा ऑपरेशन: महिला नक्सली समेत 7 नक्सली ढेर

शेयर करें

OM Darpan

Dec 02, 2024 07:58 am 382 views
तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स का बड़ा ऑपरेशन: महिला नक्सली समेत 7 नक्सली ढेर
सुकमा (कौशल संदुजा)।  छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित मुलुगु जिले के एटुरनगरम मंडल के चलपाका वन क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ तेलंगाना के मुलुगु जिले के एटुरनगरम मंडल के चलपाका वन क्षेत्र में हुई। शुक्रवार की सुबह से दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में ग्रेहाउंड्स फोर्स, जो तेलंगाना की विशेष माओवादी विरोधी दस्ते के तहत काम करती है, ने नक्सलियों का सफाया किया।
हथियारों की बरामदगी घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने एक-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए, और फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को संदेह है कि ये नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन समय रहते सुरक्षाबलों ने इन्हें ढेर कर दिया।
मारे गए नक्सलियों की पहचान मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है, जिनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर कुससम मंगू उर्फ बदरू, एसीएम सदस्य मधु, डीवीसीएम मेंबर जयसिंह और पार्टी के सदस्य कामेश और किशोर शामिल हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि यह मुठभेड़ एक बड़ी सफलता है, क्योंकि इसमें नक्सलियों के महत्वपूर्ण सदस्य मारे गए हैं। पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है, और इस साल 207 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।
सर्च ऑपरेशन जारी अभी भी सुकमा और मुलुगु क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, और अधिकारियों का मानना है कि यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों के लिए एक प्रमुख हॉटस्पॉट है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023132754826

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17