23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 7 साल के करियर का समापन

शेयर करें

OM Darpan

Aug 28, 2024 10:04 pm 384 views
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 7 साल के करियर का समापन
 
  • डेविड मलान ने टेस्ट क्रिकेट में निरंतरता की कमी पर जताया अफसोस, वाइट बॉल क्रिकेट में चमकाया अपना करियर
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। लंबे समय से इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे मलान ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2023 वनडे विश्व कप में आखिरी बार इंग्लैंड के लिए खेलते हुए, मलान ने अपने करियर का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चयनित नहीं होने के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया। अपने 7 साल (6 साल खेले) लंबे करियर में मलान ने 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने तीनों प्रारूपों में 1-1 हजार से ज्यादा रन बनाए, जो एक असाधारण उपलब्धि है। जोस बटलर के अलावा, मलान इंग्लैंड के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीनों प्रारूपों में शतक जड़े हैं। 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे मलान ने वाइट बॉल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में निरंतरता की कमी पर उन्हें मलाल है। मलान ने कहा, "मैंने वाइट बॉल क्रिकेट में अपनी उम्मीदों से परे प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं कर सका। टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए हमेशा सर्वोच्च रहा, लेकिन निरंतरता की कमी निराशाजनक रही।" मलान का अंतरराष्ट्रीय करियर कई यादगार पलों से भरा रहा है। 2019 में नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 गेंदों में बनाए गए उनके शतक ने क्रिकेट प्रेमियों को दंग कर दिया था। सितंबर 2020 में वे ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे और लंबे समय तक इस स्थान को कायम रखा। उन्होंने T20I में सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो सिर्फ़ 24 पारियों में हासिल किया गया था। मलान ने 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टी20 डेब्यू किया, जहां उन्होंने 44 गेंदों में 77 रनों की यादगार पारी खेली। उनके नाम टेस्ट में 1074 रन, वनडे में 1450 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1892 रन दर्ज हैं। आईपीएल में भी मलान ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, हालांकि उन्हें सिर्फ एक ही मैच में खेलने का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में भी मलान का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। डेविड मलान के संन्यास की खबर ने उनके फैंस और क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। उनके अद्वितीय प्रदर्शन और योगदान को क्रिकेट की दुनिया हमेशा याद रखेगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023152808882

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 8