23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनेश फोगाट का ओलंपिक से बाहर होना दुखद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

शेयर करें

OM Darpan

Aug 08, 2024 06:41 am 276 views
विनेश फोगाट का ओलंपिक से बाहर होना दुखद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
[smartslider3 slider=6]
रायपुर। ओलंपिक खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में भारत की स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट का सफर दुर्भाग्यवश समाप्त हो गया है। विनेश फोगाट मामूली वजन के अंतर के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गईं, जिससे पूरे देश में निराशा फैल गई है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "आज #OlympicGames की कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भारत की खिलाड़ी #विनेश_फोगाट का महज़ कुछ ग्राम वजन की वजह से बाहर होना अत्यंत दुःखद है। इस परिस्थिति में भारत की बेटी विनेश फोगाट के साथ पूरा देश खड़ा हुआ है, हमें आप पर गर्व है।" https://twitter.com/drramansingh/status/1821117269180576036   डॉ. सिंह के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट के प्रति समर्थन की लहर दौड़ पड़ी है। खेल प्रेमियों और देशवासियों ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की है। इस असफलता के बावजूद, विनेश फोगाट के प्रति देश का विश्वास और गर्व अडिग है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024012925724

विज्ञापन

Advertisement