23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिन लोगों के नाम सर्वे सूची में नहीं, उन पात्र हितग्राहियों के जोड़े जाएंगे नाम: विधायक इंद्र कुमार साहू

शेयर करें

OM Darpan

Sep 19, 2024 06:07 am 373 views
जिन लोगों के नाम सर्वे सूची में नहीं, उन पात्र हितग्राहियों के जोड़े जाएंगे नाम: विधायक इंद्र कुमार साहू
  • बिचौलियों से सावधान, पीएम आवास योजना में शिकायत दर्ज करें: कलेक्टर गौरव सिंह
प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही   रायपुर। अभनपुर विकासखंड के केंद्री गांव में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरस्वती सायकिल योजना के तहत स्कूली छात्राओं को सायकिल वितरित की गई। इस शिविर में 360 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 306 का मौके पर ही निराकरण किया गया।   प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही     शिविर में विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसी उद्देश्य से ऐसे जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों के नाम सर्वे सूची में नहीं हैं, उन्हें भी जल्द ही जोड़ा जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त जमा कराई गई। अब उन लोगों के नाम भी सर्वे के बाद सूची में जोड़े जाएंगे, जिनके नाम पहले शामिल नहीं थे। कलेक्टर गौरव सिंह ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया पीएम आवास योजना के तहत लाभ दिलाने का दावा करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत प्रशासन से करें। इस तरह की किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिले में जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर भी शुरू किया गया है, जहां लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितमूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। इस मौके पर एसएसपी संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ राजेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024022929874

विज्ञापन

Advertisement