23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम में कांग्रेस पार्षद ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

शेयर करें

OM Darpan

Jun 10, 2024 11:12 pm 280 views
नगर निगम में कांग्रेस पार्षद ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
रायपुर नगर निगम का शहर के विकास में नहीं है ध्यान शहर की जनता के साथ जनप्रतिनिधि भी परेशान 
रायपुर। रायपुर नगर निगम में हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड 36 के पार्षद अनवर हुसैन अपने ही एमआईसी के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन करने बैठ गए। पार्षद ने बताया कि आचार संहिता के बाद निगम की बैठक रखी है। लेकिन मीटिंग में शहर के विकास के मुद्दे शामिल ही नहीं है। पार्षद अनवर के कहां क शहर में जल और सफाई की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगातार मेरे द्व‌ारा अवगत कराने के बाद भी कार्य नहीं हो रहा। रायपुर नगर निगम शहर के विकास से जुड़े मुद्दे पर ध्यान नहीं देती।
महापौर के पास नहीं समस्या को सुनने का समय पार्षद अनवर हुसैन ने कहा है कि महापौर और उनकी एमआईसी के पास शहर की समस्याओं को सुनने का समय नहीं है व अधिकारियों को कुछ भी काम बताया जाता है तो वे काम को पुरा करने की बजह टालमटोल करते है।
रायपुर नगर निगम का दिन प्रतिदिन बुरा हाल हो रहा है। रायपुर शहर की जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी नगर निगम रायपुर लापरवाही से परेशान है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023195825815

विज्ञापन

Advertisement