23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजपूत क्षत्रिय महासभा रायपुर द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें

OM Darpan

Aug 16, 2024 03:05 pm 435 views
राजपूत क्षत्रिय महासभा रायपुर द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
[smartslider3 slider=2]
 
  • अध्यक्ष पंकज सिंह भुवाल ने किया ध्वजारोहण

  • अध्यक्ष द्वारा महिला मंडल को अपने दिवंगत बुजुर्गों की स्मृति में सिलाई मशीन दान दिये

रायपुर (रोहितास सिंह भुवाल)।  राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की उपसमिति रायपुर द्वारा स्वतंत्रता का 78वां महोत्सव कोटा स्थित राजपूत छात्रावास भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपसमिति के अध्यक्ष पंकज सिंह भुवाल ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। समारोह में डॉ. चंद्रशेखर ठाकुर, प्रशांत सिंह राजपूत, विमल सिंह ठाकुर, मोरध्वज सिंह बैस, महेश्वर सिंह राजपूत, डॉ. शेर सिंह राजपूत, गोविंद सिंह बैस, दिलीप सिंह ठाकुर समेत कई गणमान्य सदस्य और महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत, गायन और भाषण का आयोजन हुआ। अपने संबोधन में अध्यक्ष पंकज सिंह भुवाल ने महासभा द्वारा उपसमिति रायपुर को उत्कृष्ट उपसमिति के रूप में पुरस्कृत किए जाने पर सभी सदस्यों को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पंकज सिंह भुवाल ने अपने दिवंगत बुजुर्गों की स्मृति में महिला मंडल को सिलाई मशीन दान में दी। उन्होंने महिला मंडल को छात्रावास भवन में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। महिला मंडल की अध्यक्षा ने अध्यक्ष के इस योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि महिलाओं को सिलाई कार्य में निपुण बनाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इस महोत्सव का आनंद उठाया और स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर को धूमधाम से मनाया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023202826375

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 186