23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

शेयर करें

OM Darpan

Dec 21, 2024 08:49 am 310 views
कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

  • कोटा में आत्महत्या का सिलसिला  नहीं ले रहा थमने का नाम...
कोटा। राजस्थान के कोटा को आईआईटी-जेईई की तैयारी के केंद्र के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह शहर छात्रों की आत्महत्याओं का कारण भी बनता जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर 16 वर्षीय छात्र का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। यह घटना कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की है।

इस साल का 17वां मामला

पुलिस ने बताया कि यह इस साल जनवरी से अब तक का 17वां मामला है। बीते वर्ष 2023 में कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के 26 मामले दर्ज किए गए थे।

एंटी-हैंगिंग डिवाइस के बावजूद आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय छात्र, जो बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला था, अप्रैल से कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था। छात्रावास के कमरे में आत्महत्या रोकने के लिए एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगी हुई थी। इसके बावजूद छात्र का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस की जांच जारी

विज्ञान नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश मीना ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है और जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पिछले महीने भी हुई थी एक घटना

पिछले महीने भी कोटा में मध्य प्रदेश के अन्नूपुर निवासी 18 वर्षीय छात्र विवेक कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। छात्र ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023172816665

विज्ञापन

Advertisement