21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ही होंगे 2029 में पीएम उम्मीदवार, टीवीके प्रमुख विजय ने दिया समर्थन

शेयर करें

OM Darpan

Sep 01, 2026 09:30 pm 625 views
राहुल गांधी ही होंगे 2029 में पीएम उम्मीदवार, टीवीके प्रमुख विजय ने दिया समर्थन
  चेन्नई। तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी टीवीके और कांग्रेस के बीच गठबंधन में मतभेद की अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस विधायक दल की नेता ताराहाई कथबर्ट ने स्पष्ट किया है कि टीवीके प्रमुख और मुख्यमंत्री विजय ने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी का समर्थन किया है। कथबर्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विजय और राहुल गांधी के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। हाल ही में एक सर्वे में विजय को पीएम पद की पसंद में तीसरा स्थान मिलने के बाद टीवीके समर्थकों के बीच उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठी थी। कथबर्ट ने साफ किया कि वे बातें केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह थीं, पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं। टीवीके आधिकारिक रूप से राहुल गांधी को ही 2029 के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में देखती है। इससे पहले जब टीवीके ने शीर्ष पद के लिए विजय का नाम आगे बढ़ाया था, तब कांग्रेस ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी थी। कांग्रेस का रुख साफ था कि गठबंधन तभी बना रहेगा जब टीवीके राहुल गांधी के नाम का समर्थन करे। मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी को चेन्नई में अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी को अपना भाई कहा था। राहुल गांधी ने भी तमिलनाडु की टीवीके सरकार के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। कथबर्ट ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस तमिलनाडु में स्वतंत्र रूप से अपना विस्तार कर रही है और वह टीवीके के अधीन काम नहीं करती है। उन्होंने कांग्रेस को एक लोकतांत्रिक और स्वायत्त पार्टी बताया।

बीजेपी की राजनीतिक घबराहट

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुद्धिकरण विवाद को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कथबर्ट ने इसे बीजेपी की राजनीतिक घबराहट करार दिया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी राहुल गांधी की व्यापक जन-स्वीकार्यता से डरी हुई है और 2029 में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261021220019263

विज्ञापन

Advertisement