23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महापौर एवं आयुक्त द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविशंकर स्टेडियम से स्वच्छ साइक्लोथान एवं मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानगी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 23, 2024 08:00 am 245 views
महापौर एवं आयुक्त द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविशंकर स्टेडियम से स्वच्छ साइक्लोथान एवं मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानगी

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 नगर पालिक निगम ने रविवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एक भव्य मैराथन और साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इस आयोजन का शुभारंभ सुबह 8 बजे रविशंकर स्टेडियम से हुआ। मैराथन पटेल चौक होते हुए सिविल लाइन से गुजरकर वापस रविशंकर स्टेडियम में समाप्त हुई। इस दौड़ में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में किया गया। निगम के क्षेत्र के बच्चों और नागरिकों ने एक किलोमीटर की इस दौड़ में भाग लेकर शहर को स्वच्छ बनाने के नारे लगाए। मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए धीरज बाकलीवाल और लोकेश चन्द्राकर के साथ स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, पीआईयू कुनाल, और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही, शिवाकांत तिवारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद स्कूल तितुरडीह, शासकीय स्कूल बोरसी, खालसा स्कूल, शासकीय स्कूल पुलगांव, और विज्ञान विकास केंद्र छात्रावास के छात्रों ने भी भाग लिया। छात्रों राज गुप्ता, पियांशू साहू और सौरभ बंजारे ने रैली में स्वच्छता के नारे लगाकर मनोबल बढ़ाया।

स्वच्छता अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सभी नागरिकों और स्कूली बच्चों ने एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए। साइक्लोथॉन और मैराथन दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नगर पालिक निगम द्वारा 2 अक्टूबर के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

रविवार के दिन स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न शौचालयों में जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान किया गया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023065723582

विज्ञापन

Advertisement