हैरान कर देगा यह मामला: डॉक्टर ने मजदूर को बनाया बंधक, अब मिली नई जिम्मेदारी
OM Darpan
Aug 02, 2025 10:39 pm
466 views
02 Aug 2025
दंतेवाड़ा।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक ऐसे डॉक्टर को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) का जिम्मेदार पद दे दिया गया है, जो अपनी सेवा से करीब 46 महीने (यानी 1408 दिन) तक अनुपस्थित रहे। देवेंद्र प्रताप नाम के इस डॉक्टर पर तीन साल पहले एक मजदूर को बंधक बनाने का संगीन आरोप भी लगा है। दैनिक भास्कर की पड़ताल के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है, जिसके बाद अब डॉक्टर के खिलाफ एक के बाद एक और भी मामले सामने आ रहे हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन