23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्राई-डे पर आबकारी विभाग ने रायपुर कोटा, खम्हारडीह, खरोरा, सेजबहार में अवैध शराब पर कि कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Apr 18, 2024 08:16 am 360 views
ड्राई-डे पर आबकारी विभाग ने रायपुर कोटा, खम्हारडीह, खरोरा, सेजबहार में अवैध शराब पर कि कार्रवाई

- 01 लाख 02 हजार की शराब जब्त - 04 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रामनवमी पर राज्य सरकार ने ड्राय डे घोषित कर रखा है। शराबबंदी के दिन शराब पीने-पिलाने पर कड़ी चौकसी बरती गई। इस शराबबंदी के दिन में आबकारी विभाग द्व‌ारा अवैध शराबों पर तबाड़तोड़ कार्रवाई की गयी। राजधानी रायपुर में कई जगहों पर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर रायपुर शहर के कोटा, खम्हारडीह, खरोरा, सेजबहार से 190 लीटर शराब जब्त कर ली गई है। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी कर रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु “शुष्क दिवस” घोषित किया गया था। जिसके तहत समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब आदि को बंद रखने के निर्देश दिए थे।   ड्राई-डे पर आबकारी विभाग ने रायपुर कोटा, खम्हारडीह, खरोरा, सेजबहार में अवैध शराब पर कि कार्रवाई ई रिक्शा में घुम घुमकर मोबाईल फोन लूट/चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे घर घुस युवती से की छेड़छाड, लोगों ने आरोपियों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024032930719

विज्ञापन

Advertisement