22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के डॉक्टर के साथ मुंबई के डीलरों ने की 48 लाख रुपए की ठगी

शेयर करें

OM Darpan

Jul 30, 2024 07:19 am 208 views
छत्तीसगढ़ के डॉक्टर के साथ मुंबई के डीलरों ने की 48 लाख रुपए की ठगी

सारगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत जैन के साथ मुंबई के सेकेंड हैंड कार डीलरों ने 48 लाख रुपए की ठगी की है। इस धोखाधड़ी में शामिल डीलर जीजा-साले की जोड़ी ने मर्सिडीज कार देने का झांसा देकर 40 लाख रुपए डॉ. जैन से लिए, लेकिन न तो कार दी और न ही पैसे लौटाए। चार साल पहले अंबिकापुर के नामी चिकित्सक डॉ. अमित असाटी ने मुंबई के सेकेंड हैंड कार डीलर जैद खान और हफीजल रहमान से मर्सिडीज कार खरीदी थी। कार देखने के बाद डॉ. अभिजीत जैन ने भी कार खरीदने की इच्छा जताई, जिसके बाद डॉ. असाटी ने डीलरों का नंबर उन्हें दे दिया। अगस्त 2020 में डॉ. जैन ने जैद खान और हफीजल रहमान से संपर्क किया और कार की फोटो देखकर 14 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। डीलरों ने अगस्त 2020 में एक मर्सिडीज जीएलई 250 डीए मॉडल कार भेजी, लेकिन डॉ. जैन ने कहा कि यह उनकी पसंद की कार नहीं थी। डीलरों ने कहा कि दस्तावेजों का काम अधूरा है और शेष राशि 32 लाख 50 हजार रुपए नकद देने को कहा। डॉ. जैन ने ड्राइवर को 17 लाख 50 हजार रुपए नकद दिए और कार को अपने पास रख लिया। जांच और कार्रवाई डीलरों ने कहा कि पसंद की कार के दस्तावेज का काम अभी अधूरा है और वे जल्द ही सही कार भेज देंगे। इसके बाद, डॉ. जैन ने 11 लाख रुपए और ट्रांसफर किए। डीलर जैद खान 07 फरवरी 2021 को अंबिकापुर आया, उसने पांच लाख रुपए और पुरानी कार ले ली और वादा किया कि नई कार जल्द भेजेगा। लेकिन, इसके बाद डॉ. जैन ने कई बार संपर्क किया, लेकिन न तो कार प्राप्त हुई और न ही पैसे लौटाए गए। पुलिस ने डॉ. जैन की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022153154717

विज्ञापन

Advertisement