23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक टोप्पो की कावड़ महायात्रा संपन्न

शेयर करें

OM Darpan

Aug 14, 2024 02:15 am 393 views
विधायक टोप्पो की कावड़ महायात्रा संपन्न
[smartslider3 slider=2]

409 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद, चुरकीपानी धाम में गंगाजल से रुद्राभिषेक

विधायक टोप्पो की कावड़ महायात्रा संपन्न अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।  सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो की कावड़ महायात्रा आज चुरकीपानी धाम में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ पूर्ण हुई। सावन के पवित्र माह में, विधायक टोप्पो वाराणसी से गंगाजल लेकर 12 दिनों तक पैदल यात्रा करते हुए, 409 किलोमीटर की दूरी तय कर चुरकीपानी शिव मंदिर पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने उनके साथ जल चढ़ाया। विधायक टोप्पो के अनुसार, यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि ऐतिहासिक भी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। यह मंदिर उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जहां स्थित शिवलिंग के आकार में निरंतर वृद्धि हो रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024045937226

विज्ञापन

Advertisement