24 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सड़क किनारे खरीदा फूटू, 1200 रुपए किलो चुकाई कीमत

शेयर करें

OM Darpan

Sep 08, 2026 08:20 pm 576 views
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सड़क किनारे खरीदा फूटू, 1200 रुपए किलो चुकाई कीमत
  दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। सांसद ने सड़क किनारे एक स्ट्रीट वेंडर से फूटू खरीदा। उन्होंने यह खरीदारी किसी बड़े मॉल या दुकान के बजाय सड़क किनारे बैठे स्थानीय विक्रेता से की। सांसद का यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फूटू का खास महत्व है। बारिश के मौसम में मिलने वाले इस मशरूम का लोग सालभर इंतजार करते हैं।

1200 रुपए किलो तक पहुंचा दाम

वर्तमान में बाजार में फूटू करीब 1200 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। कीमत अधिक होने के बावजूद इसके खास स्वाद के कारण इसकी मांग बनी रहती है। फूटू को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम और बी-विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल पारंपरिक व्यंजनों में लंबे समय से होता आ रहा है।

जंगली मशरूम की पहचान जरूरी

जानकारों के मुताबिक जंगली मशरूम की सही पहचान जरूरी है, क्योंकि सभी प्रजातियां खाने योग्य नहीं होतीं। ऐसे में केवल सही पहचान और विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त फूटू का ही सेवन करना चाहिए।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024110018858

विज्ञापन

Advertisement